भागलपुर, नवम्बर 8 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोराडीह चौक पर चारपहिया वाहन से ले जा रहे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुज्जफरपुर के सकरा थाना अन्तर्गत विशनपुर बघनगरी गांव के नितेश कुमार के रूप में की गई है। वह वाहन से शराब की खेप लेकर जा रहा था। पुलिस को शराब की खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। तलाशी लेने पर गाड़ी से 27 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...