भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह पुलिस ने अलग-अलग मामलों में एक वारंटी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुक्तापुर निवासी सरयुग मंडल के पुत्र रामकुमार और बड़ी जमीन गांव निवासी ध्रुव देव सिंह के पुत्र जागेश्वर सिंह के रूप में हुई है। रामकुमार के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। जबकि जागेश्वर सिंह प्राथमिकी अभियुक्त है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...