Bhagalpur News: गोराडीह में एक्सीडेंट, एक नाबालिग की मौत, दो जख्मी
भागलपुर, अक्टूबर 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बाइक पर सवार होकर घूमने निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिसमें एक नाबालिग की मौत हो गई जबकि दो अन्य जख्मी हैं। घटना गोराडीह थाना क्षेत्र की है। घटना को लेकर मृतक 14 साल के पीयूष के चाचा श्रवण यादव ने मायागंज स्थित अस्पताल परिसर में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है।उन्होंने पुलिस को बताया है कि शनिवार की शाम उनका भतीजा अपने दोस्तों मनीष व एक अन्य के साथ बाइक से घूमने के लिए निकला था। गांव के ही पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दिया। तीनों गिरकर जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल के पास पहुंचे। तीनों को मायागंज स्थित अस्पताल लाया गया। शनिवार की देर शाम जांच के बाद पीयूष को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मनीष का इलाज मायागंज में किया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.