Bhagalpur News: गोराडीह: रामलीला देखकर भाव विभोर हुए लोग
भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह प्रखंड के विरनौध गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में रामलीला देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हरिद्वार से आए कलाकारों द्वारा रामलीला का पाठ और मंचन किया जा रहा है। शुक्रवार को युद्ध के दौरान लक्ष्मण को शक्ति वाण लगने और राम विलाप का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला का मंचन देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। मंचन के दौरान मंच और दृश्य को काफी सुंदर तरीके से सजाया गया था। मौके पर कार्यकर्ता अंगद सिंह, उदय सिंह, श्रीकांत कुशवाहा, दीपक सिंह, शंभू शरण, सुजीत सहित कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: लंका दहन से रावण वध तक का मंचन, रामलीला देखने उमड़ा जनसैलाब यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सीता हरण प्रसंग देख दर्शकों की आंखें हुईं नम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.