भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोमतीनगर रिकाबगंज लेन मोहल्ले में जल्द ही सड़क और नाले का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। नगर निगम की योजना शाखा से इसके लिए 50 लाख रुपये का टेंडर किया गया है। उम्मीद है कि श्रावणी मेला के पहले वर्क ऑर्डर जारी कर एग्रीमेंट भी कर दिया जाएगा और निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वार्ड नंबर 16 की पार्षद अमृता राज ने बताया कि इस बारे में नगर निगम योजना शाखा से जानकारी ली गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब धीरे-धीरे वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। बता दें कि गोमतीनगर रिकाबगंज के लोगों ने हिन्दुस्तान के बोले भागलपुर अभियान के तहत अपनी समस्याओं को रखा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बोले गोमतीनगर रिकाबगंज लेन में सड़क और जलापूर्ति की व्यवस्था हो हालांकि पार्षद ने आश्वस्त किया...