Bhagalpur News: गोतिया पर मारपीट का लगाया आरोप
भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के कांग्रेस भवन दीपनगर की रहने वाली महिला ने अपने गोतिया पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाकर जोगसर थाना में लिखित आवेदन दिया है। घटना के संदर्भ में पीड़ित सीता देवी ने बताया कि सोमवार की रात्रि कांग्रेस भवन के समीप टोटो लगाने को लेकर उनके गोतिया से कहा सुनी हुई थी। अकेली महिला को देखकर सभी परिवार मिलकर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.