Bhagalpur News: गोताखोरों की मुस्तैदी से सुरक्षित संपन्न हुआ श्रावणी मेला
भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अंचलाधिकारी के आदेश पर श्रावणी मेले के दौरान कहलगांव क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर आपदा मित्रों एवं प्रशिक्षित गोताखोरों (मास्टर ट्रेनर) की विशेष तैनाती की गई थी। दो पालियों में तैनात आपदा मित्रों व गोताखोरों ने लगातार घाटों की निगरानी करते हुए पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनकी सतर्कता और तत्परता से पूरे सावन माह के दौरान गंगा घाटों पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सराहनीय सेवा देने वालों में रविकिशन कुमार, राम प्रवेश दास, बादल कुमार, सत्यम कुमार, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुजीत कुमार चौधरी, अमन कुमार, इंद्र कुमार, अमर कुमार समेत अन्य आपदा मित्र एवं प्रशिक्षित गोताखोर शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Chapra News: स्नान करने गया युवक नदी में डूबा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.