Bhagalpur News: गुड़हट्टा चौक अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, मेयर ने किया उद्घाटन
भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर के गुड़हट्टा चौक का नवनामकरण सह उद्घाटन समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। अब यह चौक आधिकारिक रूप से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक के नाम से जाना जाएगा।समारोह की अध्यक्षता भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भागलपुर के नगर विधायक रोहित पांडेय और डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त जदयू और भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित स्थानीय वार्ड 41 की पार्षद संध्या गुप्ता, वार्ड 45 के पार्षद धीरज कुमार और वार्ड 46 की पार्षद रूपा देवी ने भी सहभागिता की। यह भी पढ़ें- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.