भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर के वार्ड संख्या चार स्थित पुराने बस स्टैंड के समीप श्री-श्री 108 पुराने विषहरी मंदिर में नए मंदिर की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर सुल्तानगंज पहुंची। श्रद्धालुओं ने गंगाजल कलश में भरा और पैदल यात्रा करते हुए अकबरनगर स्थित विषहरी मंदिर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...