भागलपुर, नवम्बर 8 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव पंचायत स्थित बाथ गांव में नवनिर्मित मां काली मंदिर में प्रतिमा स्थापना और गृह प्रवेश की तैयारियों के बीच कलश शोभायात्रा शनिवार को निकाली गई। कलश शोभायात्रा में लगभग एक हजार महिलाओं व कन्याओं ने भाग लिया। सिर पर मंगल कलश लेकर निकली श्रद्धालुओं की लंबी कतार और मां काली के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। इससे पहले श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान किया। गंगाजल कलश में भरकर श्रद्धालु मोहदीपुर दुर्गा मंदिर पहुंचे। यहां से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल दर्जनों घोड़े आकर्षण का केंद्र बने रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: काली पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का...