भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: धरहरा से प्रवीण सिंह की रिपोर्ट धरहरा प्रखंड के अमारी गांव की 25 वर्षीय रेखा कुमारी ग्रामीण बेटियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। इंटर तक शिक्षा प्राप्त रेखा पिछले दो वर्षों से एडु लीडर के रूप में अपने समुदाय की किशोरियों के साथ गांव के स्कूल में जीवन कौशल (लाइफ स्किल) की कक्षाएं संचालित कर रही हैं। वह करीब 30 छात्राओं के साथ नियमित रूप से संवाद कर उन्हें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, शिक्षा का महत्व, लैंगिक समानता, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देती हैं। रेखा की पहल केवल स्कूल तक सीमित नहीं है। वह गांव की महिलाओं को साक्षर बनाने का भी प्रयास कर रही हैं। खासकर जो महिलाएं हस्ताक्षर नहीं कर पाती थीं, उन्हें हस्ताक्षर करना और बुनियादी साक्षरता सिखाती हैं। इस...