Bhagalpur News: गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रभात फेरी, बच्चों ने दिया अहिंसा व स्वच्छता का संदेश
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कहलगांव के गांगुली पार्क स्थित लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर एसडीओ, बीडीओ व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गंगा मुक्ति आंदोलन कार्यालय, कागजी टोला में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला और रामराय बाग खुटहरी में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। रामजानीपुर के उच्च माध्यमिक एवं मध्य विद्यालय में भाषण, कविता पाठ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। गंगा मुक्ति आंदोलन कार्यालय में बिहार प्रदेश मत्स्यजीवी जल श्रमिक संघ के सदस्यों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- Etah News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.