Bhagalpur News: गणेश चतुर्थी कल, कहीं बाल रूप तो कहीं महादेव की पूजा करते दिखेंगे भगवान गणेश
भागलपुर, सितम्बर 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गणेशोत्सव को लेकर शहर के परबत्ती, सोनापट्टी, नया बाजार, खंजरपुर, जरलाही, सिकंदरपुर, मिरजानहाट, तिलकामांझी सहित अन्य इलाकों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पंडाल निर्माण और सजावट का काम अंतिम चरण में है। 14 सितंबर सोमवार को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। पंडित सौरभ मिश्रा ने बताया कि पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को सुबह 7:06 बजे शुरू होगी और 15 सितंबर को सुबह 7:44 बजे समाप्त होगी। 14 सितंबर को सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक कुल 2 घंटे 29 मिनट भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त है। इस बार भगवान गणेश की प्रतिमा कहीं बाल रूप में तो कहीं महादेव की पूजा करते दिखेगी। बता दें कि, गणेशोत्सव मुख्य रूप से 10 दिनों तक मनाया जाता है, लेकिन भागलपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.