भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। नप क्षेत्र में गणपति पूजा महोत्सव को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। नगर परिषद क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में भी कई स्थानों पर गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना प्रारंभ की गई है। सोमवार की देर रात प्रतिमा स्थापना के बाद पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। आकर्षक पंडालों और रंग-बिरंगी सजावट से पूजा स्थल जगमगा उठे हैं। नगर परिषद क्षेत्र के शाहाबाद चौक, अब्जूगंज सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित गणपति महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रमों का दौर जारी है। अब्जूगंज नई दुर्गा स्थान में नवयुवक संघ की ओर से आयोजित पूजा को लेकर क्लब के सक्रिय सदस्यों ने बताया कि यहां पिछले दस वर्षों से गणपति पूजा होती आ रही है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: गणपति पूजा के आयोजन...