Bhagalpur News: गंदे पानी से गुजरकर छात्र-छात्रा पहुंच रहे स्कूल
भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। प्रखंड की मोहनपुर पंचायत अंतर्गत भोजपुर गांव के वार्ड संख्या 11 में प्राथमिक विद्यालय के सामने मुख्य सड़क पर कई महीनों से गंदगी और बदबूदार पानी जमा है। बारिश का पानी, घरों का गंदा पानी और नाले का पानी मिलकर जलजमाव की स्थिति पैदा कर रहा है। फिसलन भरे रास्ते से होकर बच्चे जान जोखिम में डालकर विद्यालय में प्रवेश कर रहे हैं। जलजमाव विद्यालय के मुख्य गेट तक पहुंच चुका है। विरनौध से सन्हौला तक रोज सैकड़ों लोग इस सड़क से गुजरते हैं, जिनमें कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल हैं। फिर भी इस खराब स्थिति और बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी जनप्रतिनिधि, अधिकारी या विद्यालय प्रबंधन को कोई गंभीर चिंता नहीं दिख रही है। जलजमाव के कारण विद्यालय के बच्चों के साथ आमलोगों को भी आवागमन में भारी परेशानी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.