भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड की कमरगंज पंचायत में निर्माणाधीन गंगा लिफ्ट परियोजना का काम तीसरे दिन सोमवार को भी बंद रहा। यह परियोजना गंगा के पानी को बदुआ जलाशय में भेजने के लिए है, जिसका काम कमरगंज पंचायत में तेजी से हो रहा था। पंचायत के मुखिया भरत कुमार ने बताया कि सोमवार को भी काम बंद रहा। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर 10 दिनों का समय मांग रहे हैं और उन्होंने किसानों से काम प्रारंभ करने का आग्रह किया है। मुखिया ने कहा कि किसानों से वार्ता के बाद मंगलवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...