भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। रविवार को गंगा के सीढ़ी घाट पर स्नान करते समय बाथ थाना क्षेत्र के चंद्रपुर-कुमैठा गांव निवासी निरंजन मिश्र के पुत्र बादल कुमार गहरे पानी में डूब गए। एसडीआरएफ के जवान और स्थानीय गोताखोर रविवार से उनकी तलाश में लगे हुए हैं, लेकिन सोमवार शाम तक भी उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार को तीसरे दिन भी तलाश जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...