Bhagalpur News: गंगा में डूबने से किशोरी की मौत, गांव में पसरा मातम
भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड की बिहपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत सोनवर्षा वार्ड संख्या नौ निवासी विकास कुमार की 13 वर्षीय पुत्री सरस्वती कुमारी की शनिवार शाम गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरस्वती अपने पिता विकास कुमार के साथ रोजाना की तरह गंगा पार दियारा में पशुओं के लिए चारा लाने गई थी। शाम को लौटने के दौरान नाव तक पहुंचने से पहले ही अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। बेटी को डूबता देख पिता ने तत्काल उसे बचाने और खोजने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।इसके बाद ग्रामीणों और गांव के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.