Bhagalpur News: गंगा में गिरकर बालक डूबा, खोजबीन जारी
भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के दियारा क्षेत्र के टपूआ स्थित गंगा में घाट के समीप रह रहे बलराम मंडल का पांच वर्षीय पुत्र आदित्य खेलने के क्रम में असंतुलित होकर गंगा में गिरकर बह गया। बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण जुटे। नाव आदि द्वारा खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। जबकि ग्रामीणों ने घटना की सूचना बीडीओ, सीओ को भी दी। एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई जा रही है। घटना शाम साढ़े चार-पांच बजे की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.