भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आकलन जिला प्रशासन द्वारा स्थापित दो पीपुल काउंटिंग मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है। इनमें एक मशीन कृष्णगढ़ एवं दूसरी धांधी बेलारी में स्थापित है। इन दोनों पीपुल काउंटिंग मशीनों से शुक्रवार से रविवार तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 1,66,693 श्रद्धालुओं की गणना की गई है। इनमें कृष्णगढ़ स्थित पीपुल काउंटिंग मशीन से 1,03,457 तथा धाधी बेलारी स्थित पीपुल काउंटिंग मशीन से 63,236 श्रद्धालुओं की गणना दर्ज की गई है। जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुल्तानगंज में बढ़ सकती है डाक बम पर्ची केंद्रों की संख्या मेला क्षेत्...