भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता विक्रमशिला सेतु पर स्थित बेलीब्रिज के खुलने के बाद यात्रियों को भागलपुर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण जाह्नवी चौक से दो किमी की दूरी पर गंगा जहाज घाट जाने वाली वैकल्पिक तौर पर प्रशासन द्वारा बनाई गई अस्थायी सड़क पर दो फीट पानी बह रहा है। जिसके कारण गंगा घाट आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाइक सवारों को बाइक के साथ पानी पार करने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पानी के तेज बहाव में बाइक सवार असहज महसूस कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: फेरी सेवा शुरू, पर पहले ही दिन अव्यवस्था का आलम बाइक धंस रही है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर दो फीट पानी बनाने कारण महिलाओं को पानी से होकर...