Bhagalpur News: गंगा के बढ़ते जलस्तर से दियारा से हरी सब्जियों आवक घटी, भाव बढ़े
भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर अब शहर की सब्जी मंडियों पर भी दिखने लगा है। दियारा क्षेत्र से शहर के बाजारों में हरी सब्जियों की बड़ी मात्रा में आवक होती है। जलस्तर बढ़ने के कारण आवक प्रभावित हुई है, जिससे कई हरी सब्जियों के दाम बढ़े हैं। शहर के मुख्य सब्जी बाजार के अलावा तिलकामांझी, मिरजानहाट, कोतवाली समेत अन्य मंडियों में खरीदारों को बढ़ी कीमत पर सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं। इसका सीधा असर लोगों की रसोई के बजट पर पड़ रहा है। सब्जी मंडी में पिछले पांच दिनों में कई सब्जियों के भाव में तेजी आने से परवल 30 से 40 रुपये किलो से बढ़कर अब करीब 60 रुपये किलो हो गया है। वहीं लोकल कद्दू की आवक में कमी होने से 15 से 20 रुपये प्रति पीस बिकने वाला कद्दू भी अब 30 से 40 रुपये प्रति पीस बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.