Bhagalpur News: गंगा के बढ़ते जलस्तर एवं कटाव को लेकर प्रशासन सतर्क
भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि एवं नदी की धारा में आए बदलाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सजग है। नदी में बड़ी मात्रा में सिल्ट (गाद) जमा होने तथा तेज प्रवाह के कारण उत्पन्न कटाव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा संवेदनशील एवं प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। कटाव को नियंत्रित करने एवं महत्वपूर्ण संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर आवश्यक सुरक्षात्मक एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। संभावित रूप से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.