Bhagalpur News: गंगा की तेज धारा में फंसी बाइक-केला लदी नाव, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। गंगा में नाव परिचालन पर रोक के बावजूद शनिवार को महादेवपुर घाट से एक नाव अनधिकृत रूप से खुल गयी। नाव पर मोटरसाइकिल और केला लदा था तथा वह चोरी-छिपे मानिक सरकार घाट की ओर जा रही थी।
स्थिति का बिगड़ना करगिल दियारा के पास गंगा की तेज धारा में मल्लाह का नाव पर नियंत्रण खो गया और नाव बहने लगी। नाव पर सवार लोगों ने तत्काल एसडीआरएफ को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब 15 से 20 मिनट में टीम मौके पर पहुंची और नाव को सुरक्षित वापस महादेवपुर घाट की ओर लौटा दिया। करगिल दियारा के पास पहुंचने के बाद नाव तेज धारा में डगमगाने लगी। आगे बढ़ने के बजाय नाव धीरे-धीरे और तेज बहाव की ओर जाने लगी। नाव के इस तरह अनियंत्रित होकर धारा की ओर जाने से उस पर सवार यात्रियों में घबराहट का माहौल बन गया। स्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.