Bhagalpur News: गंगा का जलस्तर स्थिर, अकबरनगर में ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर और आसपास के दियारा क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से गंगा के बढ़ते जलस्तर से बनी चिंता के बीच सोमवार को लोगों को थोड़ी राहत मिली। गंगा का जलस्तर फिलहाल स्थिर रहने से अचानक पानी बढ़ने का खतरा टलता नजर आ रहा है। हालांकि निचले इलाकों में पहले से जमा बाढ़ का पानी अब भी पूरी तरह नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों की नजर लगातार गंगा के जलस्तर पर बनी हुई है। अकबरनगर, खेरैहिया, इंग्लिश चिचरौन गंगा घाट पर पानी जस की तस बनी हुई है। खेरैहिया के दियारा, किसनपुर, छीट मकंदपुर, खुटाहा, चानन बहियार सहित आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ के पानी का असर बना हुआ है। कई ग्रामीण सड़कों और खेतों के आसपास पानी जमा है। जलस्तर स्थिर होने से ग्रामीणों ने फिलहाल राहत की सांस ली है, लेकिन पानी दोबारा बढ़ने की आश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.