भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बरारी वाटर वर्क्स के पास गंगा नदी की मुख्य धारा पहुंच जाने से अब इंटेकवेल को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने लगा है। इसके साथ ही प्लांट के लिए प्रतिदिन आवश्यक 17 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) जल भंडारण की जरूरत पूरी होने लगी है। स्थिति सामान्य होता देख जलकल विभाग की टीम ने शनिवार को नदी के बीच बने अस्थायी पंपिंग स्टेशन से सभी वाटर मोटर पंपों को हटा लिया है।जलकल अधीक्षक बलराम जाखड़ ने बताया कि गंगा के जलस्तर में हुई इस वृद्धि से प्लांट को बेहतर और प्रचुर मात्रा में पानी मिल रहा है, जिससे अब जलशोधन (ट्रीटमेंट) के लिए पानी की कोई कमी नहीं होगी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: भदैनी इंटेकवेल के पंप से निकाले गए बोल्डर वहीं, जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ नार...