Bhagalpur News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से दियारा का संपर्क मार्ग टूटा
भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड के गंगा दियारा का संपर्क मार्ग टूट गया है। भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर जहाज घाट में नदी का पानी भर जाने से दियारा में रहने वाले किसानों और पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनका आवागमन बाधित हो गया है और दैनिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। स्थानीय गोताखोर विजय मंडल ने बताया कि मधुरापुर जहाज घाट में पिछले लगभग 15 दिनों से पानी भरा हुआ है। इस कारण किसानों और पशुपालकों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। बिना किसी देखरेख के घाट पार करने को मजबूर होने के कारण जान-माल का खतरा भी बना हुआ है। संपर्क मार्ग टूटने के बाद अब नाव ही लोगों के लिए एकमात्र सहारा बची है। ग्रामीण अपनी दैनिक जरूरतों और पशुओं के चारे के लिए नाव का उपयोग कर रहे हैं। मंडल ने जानकारी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.