Bhagalpur News: गंगा का जलस्तर घटने से बियाडा घाट पर फंस रहे जहाज, बाबूपुर और डीपीएस घाट पर रैंप का काम अटका
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट के कारण विक्रमशिला सेतु के विकल्प के रूप में शुरू की गई स्टीमर (जहाज) सेवा की रफ्तार सुस्त पड़ने लगी है। बियाडा घाट पर पानी कम होने और गाद जमा होने से जहाजों को किनारे तक पहुंचने और डॉक करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। रविवार से शुरू हुई यह समस्या सोमवार को भी बदस्तूर जारी रही, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी और धूप में लंबा इंतजार करना पड़ा। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे नवगछिया की तरफ से आया एमवी राजेंद्र प्रसाद नामक जहाज जलस्तर की कमी के कारण बियाडा घाट के करीब आधे घंटे तक डॉक करने के लिए आगे पीछे होता रहा। कम पानी और गाद में फंसे स्टीमर को काफी प्रयास के बाद किनारे लगाया जा सका। जलस्तर में हो रही लगातार गिरावट को देखते हुए आने वाले दिनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.