Bhagalpur News: गंगा का जलस्तर घटने से बरारी सीढ़ी घाट पर कीचड़
भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा का जलस्तर कम होने के बाद बरारी सीढ़ी घाट पर कीचड़ और गाद जमा होने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पानी उतरने के साथ ही घाट के चारों ओर कीचड़ फैल गया है, जिससे वहां आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं और आम नागरिकों का पानी तक पहुंचना भी जोखिम भरा हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए नगर प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा घाट पर जमे कीचड़ को हटाने की विशेष तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही सफाई अभियान चलाकर सीढ़ी घाट को पूरी तरह साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.