Bhagalpur News: गंगा कटाव से छोटी अलालपुर में तबाही, 15 घर नदी में समाए दर्जनों मकानों और दुकानों पर मंडरा रहा खतरा, एनसी बैग
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। गंगा का जलस्तर घटने के बाद नदी की तेज धारा से कटाव ने राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर में तबाही मचा दी है। अब तक 15 घर गंगा में विलीन हो चुके हैं, जबकि दर्जनों मकानों और दुकानों के पिछले हिस्से कटकर नदी में समा गए हैं। करीब 25 घर अब भी कटाव के मुहाने पर हैं। लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि कटाव की रफ्तार पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो कई और परिवार बेघर हो सकते हैं। छोटी अलालपुर में कटाव की चपेट में आकर मंटू यादव, नीरो यादव, अरुण मंडल, मनोहर प्रदीप और मनोज के परिवारों की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इनकी कुल दस दुकानों के पिछले हिस्से कट चुके हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सड़क किनारे कट रही गंगा कटाव से उजड़े 15 परिवारों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.