Bhagalpur News: गंगानदी के बीच में खराब हुआ यात्री जहाज, किया गया रेस्क्यू
भागलपुर, अक्टूबर 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नवगछिया के जाह्नवी चौक घाट से भागलपुर के बियाडा फेरी घाट की ओर आ रहा एक छोटा स्टीमर रविवार शाम को बीच रास्ते में खराब हो गया। नदी की तेज धारा में स्टीमर बहकर सबौर के इंग्लिश गांव के करीब पहुंच गया। मुश्किल में फंसे स्टीमर के चालक दल ने तत्काल इसकी सूचना बियाडा फेरी घाट पर बने जिला नियंत्रण कक्ष को दी।
बचाव कार्य की शुरुआत स्टीमर खराब होने की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की ओर से तत्काल एक्शन लिया गया। इसके बाद बियाडा घाट पर लगे बड़े जहाज एमवी स्वामी परमहंस को रेस्क्यू के लिए भेजा गया। वहीं खराब स्टीमर को बड़े जहाज के साथ एंकर कर धीरे-धीरे बियाडा फेरी घाट तक रात आठ बजे तक लाया गया। स्टीमर व सभी पैसेंजर सुरक्षित बियाडा घाट तक पहुंच गए हैं। इसके बाद स्टीमर पर बैठे सभी पैसेंजर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.