Bhagalpur News: खेल प्रतियोगिताओं के लिए नई टीम तैयार
भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। सबौर कॉलेज में विश्वविद्यालय स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए नई खेल टीम तैयार हो गई है। महाविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अवसर प्रदान करने के लिए शीघ्र ही विधिवत ट्रायल आयोजित किया जाएगा। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार झा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय स्तरीय एवं अंतर-विश्वविद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नामांकन शुल्क एवं परीक्षा शुल्क में माफी का प्रावधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- टीएमबीयू ने जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.