Bhagalpur News: खेरैहिया में नदी पार करने के दौरान डूबने से वृद्ध की मौत
भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता । थाना क्षेत्र के खेरैहिया पछियारा घाट के पास नदी पार करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान बसंतपुर फुलवरिया निवासी शंकर यादव (60 वर्ष) पिता भेदी यादव के रूप में हुई है। वह अपने कसमाबाद स्थित बासा पर जाने के लिए नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से उनकी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की सूचना मिलने पर आसपास के लोग सहित परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गंगा नदी से नाव के सहारे शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर अकबरनगर थानाध्यक्ष रामाशीष कुमार पुलिस बल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.