Bhagalpur News: खून के दलालों की पहचान के लिए ब्लड बैंक में लगेगा सॉफ्टवेयर
भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदाताओं की पहचान के लिए सॉफ्टवेयर लगाने की तैयारी चल रही है। इस सॉफ्टवेयर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज होगी। रक्तदान करने से पहले सॉफ्टवेयर में उनकी पहचान को सेव किया जाएगा। जब अगली बार वह व्यक्ति रक्तदान के लिए आएंगे तो सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह पता चल जाएगा कि पिछली बार उन्होंने कब रक्तदान किया था।
नई पहल ब्लडबैंक के प्रभारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस नई पहल से खून के दलालों की पहचान की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरुष रक्तदाता 90 दिन व महिला रक्तदाता 120 दिन की अवधि में दूसरी बार रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदाता का वजन 50 किलो से ज्यादा और उम्र 18 से 65 वर्ष की होनी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.