भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर । मायागंज अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की दलाली रोकने की मांग पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सुजीत कुमार झा सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से सूर्यास्त तक निर्जला उपवास करेंगे। अस्पताल अधीक्षक को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि वह साल में चार बार रक्तदान करते हैं। लेकिन ब्लडबैंक के कर्मियों की मिलीभगत से खून की दलाली जारी है। उन्होंने ब्लड बैंक के कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग की। वहीं खून के दलालों के साथ सख्ती करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...