भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: खुदरा उर्वरक विक्रेता को नए एप का दिया प्रशिक्षण सन्हौला, संवाद सूत्र। सन्हौला प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शनिवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनामिका कपूर ने प्रखंड के सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं एवं किसान सलाहकारों के साथ बैठक की। बैठक में खाद बिक्री एवं ऑनलाइन आवेदन प्रणाली की जानकारी दी गई। नई व्यवस्था के तहत किसान अपनी जरूरत के अनुसार उर्वरक की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। कृषि पदाधिकारी अनामिका कपूर ने बताया कि भारत सरकार की एग्रीस्टैक परियोजना के तहत चल रही फार्मर रजिस्ट्री को फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफएफएस) एप से जोड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...