भागलपुर, नवम्बर 4 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को कहलगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीओ राकेश रंजन, एसडीपीओ वन दिलीप कुमार, बीडीओ राजीव रंजन, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फिकार अली प्यामी सहित पूजा समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। एसडीओ ने बताया कि खुटहरी काली पूजा मेले में भीड़ को देखते हुए नौ और 10 नवंबर को ब्लॉक से सत्कार चौक तक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। इस दौरान केवल थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी को छूट रहेगी। पूजा समिति को निर्देश दिया गया कि मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदार सुबह नौ बजे तक अपनी सामग्री दुकानों तक ...