भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुल्लाचक शरीफ स्थित खानकाह-ए-आलिया शहबाजिया में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मंगलवार को शहर के स्कूल और मदरसों के छात्र-छात्राओं के बीच नातिया इनामी मुकाबला आयोजित किया गया। कार्यक्रम की देखरेख सज्जादानशीं सैयद शाह इंतेखाब आलम शहबाजी ने की। खानकाह परिसर में बच्चों ने हजरत पैगंबर साहब की शान में एक से बढ़कर एक नातिया कलाम पेश किए। वहीं नातिया कलाम सुन लोग झूम उठे। साथ ही प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता बच्चों को सज्जादानशीं ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच संचालन मुफ्ती फारूक आलम अशरफी ने किया। कार्यक्रम का समापन सलाम और दुआ के साथ हुआ। खानकाह के ऑफिस इंचार्ज सुल्तान खान ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे शाहबाजिया मस्जिद में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का...