भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: चौथम (खगड़िया) से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसमें एक सेवानिवृत पंचायत सचिव भी शामिल है। गिरफ्तार सेवानिवृत्त पंचायत सचिव अरुण कुमार रंजन बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी सहरसा जिला अंतर्गत गंगजला वार्ड संख्या-15 से हुई है। वह पूर्व में ठूठी मोहनपुर में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थापित थे।। उस पर सोलर लाइट मामले में घोटाले का आरोप है। जिसके बाद उस पर कार्रवाई की गई है। वर्ष 2016 में सोलर लाइट की राशि में कथित हेराफेरी के मामले में उन्हें आरोपित बनाया गया था। इस मामले में पुलिस को उनकी तलाश थी। जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार रंजन वर्ष 2020 में पंचायत सचिव के पद से सेवानिवृत्त भी हो चु...