भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: खागड़िया से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट बेलदौर, एक संवाददाता।महिनाथनगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी स्वर्गीय चंदेश्वरी यादव की 55 वर्षीय पत्नी ललिता देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पंचायत के मुखिया दिनेश उर्फ फुलेंद्र यादव को नामजद अभियुक्त बनाते राइफल के बट से मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घटना शुक्रवार के सबेरे नौ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक घटना के समय वह घास लेकर आ रही थी। इसी क्रम में घटनास्थल पर पहले से ही घात लगाए बैठे अभियुक्त ने उसे गाली गलौज कर राइफल के बट से सिर पर वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर जब उसकी 17 वर्षीया पुत्री रूचि कुमारी उसे बचाने के लिए पहुंची तो अभियुक्त ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद शोर-शराबा होने प...