Bhagalpur News: खागड़िया: गोगरी अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी को मिला बेलदौर प्रखंड बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार
भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: बेलदौर, खगड़िया से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट गोगरी अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी प्रेम कुमार यादव को बेलदौर बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार मिला है। मंगलवार देर शाम मुखिया महासंघ ने फूलमाला और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।उल्लेखनीय है कि सोमवार को चौथम बीडीओ रंजीत कुमार ने विभागीय आदेश के बाद प्रेम कुमार यादव को यह प्रभार सौंपा। बेलदौर के प्रभारी बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने बताया कि उनका चयन 53वीं से 55वीं बीपीएससी में हुआ था। उनकी पहली पोस्टिंग दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड में हुई थी। इसके बाद उन्होंने समस्तीपुर के हसनपुर, सहरसा के सलखूआ, समस्तीपुर के बिथान और खगड़िया के अलौली में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्य किया। इससे पहले वे गोगरी अनुमंडल में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.