भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खत्री सभा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभय वर्मन के नेतृत्व में बुधवार को विजयादशमी पर महंत लेन, जोगसर स्थित खत्री कुलदेवी दुर्गा स्थान में खत्री दिवस मनाया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन कर मां दुर्गा की आराधना की। आयोजकों ने बताया कि यहां वर्ष 1831 से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना हो रही है। सदस्य अम्बरीश वर्मन ने मंदिर परिसर में गोबर से मां दुर्गा के 10 स्वरूपों और गणेश-गौरी के प्रतीक चिह्नों की रंगोली बनाई। पंडित सुमन झा ने शस्त्र पूजन कराया, और विजय कुमार सिंह ने पूजा-अर्चना की। डॉ. अभय वर्मन ने परंपरा और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Kanpur News: खत्री महासभा ने किया शस्त्र पूजन, लिया आशीर्वाद कार्यक्रम के अंत में सामूह...