Bhagalpur News: खगड़िया : 50 फलदार वृक्ष को काटकर किया बर्बाद, थाना में दिया आवेदन
भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेंद्र की रिपोर्ट बेलदौर, एक संवाददाताबलैठा पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी स्वर्गीय कारे सिंह के पुत्र सिकेन्द्र सिंह नेसोमवार को अपने ही अनुज को नामजद अभियुक्त बनाते हुए साढ़े तेरह कट्ठा से अधिक जमीन में लगे 50 फलदार वृक्ष को काटकर गिरा देने की शिकायत की है। इसकी शिकायत जब आवेदक ने नामजद से की तो उसने धमकी दी कि जिस तरह वृक्ष को काट कर गिरा दिए हैं, इसी तरह उसे भी काट कर गिरा देंगे। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांचोपरांत दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.