भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: खगड़िया से रवि शंकर की रिपोर्ट : खगड़िया। नगर संवाददाता। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के अलौली थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 50 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक स्मैक लेकर छर्रापट्टी से अलौली की ओर आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद गठित पुलिस टीम ने रामपुर मध्य विद्यालय के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें उनके पास से कुल 50 ग्राम स्मैक बरामद...