भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: कुणाल कुमार की रिपोर्ट : खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनडीहा पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित चकहर पासवान मोहल्ला में पुलिस ने बुधवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो महिला शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान लुचो पासवान की पत्नी मीरा देवी व रणविजय उर्फ साजो पासवान की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान इन महिलाओं के कब्जे से 15 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की है। इधर ​पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बुधवार को बताया कि शराब के निर्माण और बिक्री को लेकर मिली गोपनीय जानकारी पर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मोहल्ले में घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ के बाद मद्य नि...