भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट खगड़िया। जिले के मानसी थानान्तर्गत अमनी पंचायत के जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सीढ़ी गिरने से एक सात वर्षीया छात्रा की मौत हो गई। वही घटना में चार बच्चे घायल हो गए। मृत छात्रा स्थानीय मनोज यादव की पुत्री रीतिका कुमारी बतायी जा रही है। वह कक्षा एक की छात्रा थी। घायलों में लालो पंडित का आठ वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, शत्रुध्न यादव का 10 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार व छबीला यादव का छह वर्षीय पुत्र करण कुमार शामिल हैं। घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। वही घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन स्कूल पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Khagaria News: स्कूल की कंक्रीट सीढ़ी टूटने से एक छात्रा की मौत, तीन घायल मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में प्रार्थना क...