भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट डीएम विक्रम वीरकर ने शनिवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने प्रसव विभाग का अवलोकन करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी प्रसूता को प्रसव के कम-से-कम 24 घंटे बाद ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाए, ताकि प्रसूता एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य की समुचित निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से नियमित उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही सिविल सर्जन, खगड़िया को निर्देशित किया क...