Bhagalpur News: खगड़िया : शराब की खेप के साथ कारोबारी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: चौथम। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में शराब की खेप पहुंचाने आए एक कारोबारी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार कारोबारी के बैग से 180 एमएल की 88 प्लास्टिक बोतलें बरामद की गईं। जिनमें कुल करीब 16 लीटर शराब थी। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिहार गांव निवासी सोगारथ शर्मा के पुत्र रतन देव शर्मा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार रतन देव शर्मा शराब की खेप लेकर चौथम में सूरज कुमार के यहां पहुंचाने आया था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर एसआई अभिमन्यु कुमार ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से शराब की बोतलें बरामद हुईं। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.