भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: बेलदौर, खगड़िया से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी की बेलदौर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में स्थित पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नीलकमल शर्मा के आवास पर संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से लोजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय शर्मा को इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी का नया बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।​ पार्टी के प्रधान महासचिव घनश्याम कुशवाहा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 24 अगस्त को खगड़िया स्थित के.एन. क्लब में आयोजित होने वाले पार्टी के प्रथम वर्षगांठ समारोह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक इंजीनियर इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के नागरिक अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है।​ आयोजित बैठक में नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष विजय शर्मा का स्वाग...