Bhagalpur News: खगड़िया : लापता युवक का तीसरे दिन धार में तैरता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेन्द्र की रिपोर्ट परबत्ता। मड़ैया थाना क्षेत्र के कोलवारा-थेभाय गांव के बीच बखारी धार में बुधवार को गत तीन दिनों से लापता एक युवक का तैरता शव मिला। मृतक स्थानीय नयाटोला कोलवारा वार्ड नंबर 16 निवासी मनोज कुमार का 19 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार बताया जा रहा है I ग्रामीणों के अनुसार वह गत 12 अक्टूबर से गांव से लापता था। सूचना मिलते ही मड़ैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं कानूनी प्रक्रिया बाद शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक युवक की मौत डूबने से हुई है I हालांकि केस अनुसंधान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की सही जानकारी मिलेगी I इधर मड़ैया थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.